मेरठ, मई 12 -- बुढ़ाना गेट आर्य समाज मंदिर में रविवार को 101 वां राष्ट्र रक्षा यज्ञ श्रृंखला में 49 वां यज्ञ कराया गया। वैदिम मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हुआ जिसमें गजराज सिंह यजमान रहे। वक्ता प्रमोद शास्त्री ने अपने कहा कि आज पूरे राष्ट्र को एकजुट होने की आवश्यकता है, उनका मात्र लक्ष्य राष्ट्र सुरक्षा और संगठन को मजबूत करना है। हर घर में हर मंदिर में राष्ट्र प्रेम की शिक्षा देनी अनिवार्य है। स्वर्गीय ओमप्रकाश जौहरी की धर्मपत्नी को मातृ दिवस पर सम्मानित किया गया। सुशील बंसल ने कहा देश नहीं बनता गिट्टी मिट्टी ईंट मकानों से, मां का मस्तक ऊंचा होता बेटों के बलिदानों से। संजय गुप्ता, सोम प्रकाश रस्तोगी, विजय आर्य, चंद्रगुप्त कथूरिया, सुभाष रस्तोगी, गीता बंसल, अनीता रस्तोगी, रेखा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.