श्रावस्ती, अक्टूबर 8 -- कटरा। संवाददाता शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा मंगलवार को कटरा बाजार पहुंची। जहां लोगों ने भव्य स्वागत किया। रात में दीप महायज्ञ किया गया। जिसमें वक्ताओं ने गायत्री परिवार का उद्देश्य बताया। ज्योति कलश रथ यात्रा के कटरा में पहुंचने पर कस्बा में जगह जगह लोगों ने पूजन किया। कस्बा के गुरु सरन लाल श्रीवास्तव, तारा चंद्र यादव, साकेत गुप्ता सहित अनेक लोगों ने विधि विधान से कलश की आरती उतार कर पूजन किया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने बताया कि ज्योति कलश रथ यात्रा भारतीय संस्कृति की एकता और आध्यात्मिक चेतना, व्यक्ति, परिवार व समाज निर्माण का संदेश दे रही है। हम सभी को देश के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। रथ यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और फिर लोगों ने श्रीराम जानकी...