महाराजगंज, अगस्त 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। इस साल हर घर तिरंगा अभियान में महिला सशक्तिकरण की गूंज सुनाई देगी। जिले की 75 स्वयं सहायता समूहों की 350 महिलाएं अपने हाथों से 4 लाख तिरंगे झंडे तैयार कर रही हैं। इन झंडों को जिले भर में घरों पर फहराया जाएगा, जिससे ये महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, बल्कि देश भक्ति के इस महापर्व में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जिले में कुल 6.55 लाख तिरंगे झंडे फहराने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 4 लाख झंडे इन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे हैं। ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग को सर्वाधिक चार लाख झंडे का लक्ष्य मिला है। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तिरंगा झंडा बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को निदेशालय स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.