अलीगढ़, अगस्त 12 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन 13 अगस्त बुधवार को किया जाएगा। तिरंगा यात्रा सुबह साढ़े आठ बजे सुभाष चौराहा से शुरू होकर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर तक पहुंचेगी। इस यात्रा में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर पर तिरंगा कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। डीएम संजीव रंजन एवं सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.