गिरडीह, अगस्त 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हरिचक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया l अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे व संचालन महामंत्री महेंद्र वर्मा कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री संदीप डंगायच ने किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित थे। मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि 7 और 8 अगस्त को सभी मंडल में बैठक की जाएगी। 10 अगस्त को जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर सभी मंडल में प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने सभी मंडलों में सदस्यता अभियान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश मंडल अध्यक्ष को दिया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने सभी सामाजिक प्रतिष्ठान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान से संप...