घाटशिला, अगस्त 12 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। सोमवार को भाजपा बहरागोड़ा मंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान पर कार्यशाला का आयोजन आयोजित हुई। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी एवं जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इसमें डॉ गोस्वामी ने कहा तिरंगा हमारा आन, बान एवं शान है। तिरंगा हमारा स्वाभिमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय झंडा फहराने का आह्वान किया है। डॉ गोस्वामी ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराकर हम प्रत्येक गांव एवं कस्बे में आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाएं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हर देशवासी अपने वीर सैनिकों को नमन करता है। जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव ने कार्यकर्ताओं सें 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका दिवस के बारे में बताया। ...