जामताड़ा, अगस्त 13 -- मिहिजाम,प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत, चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के रेलवे सुरक्षा बल इकाई ने बुधवार को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था। यह रैली एडब्ल्यू./सीओवाई चिरेका से शुरू हुई। जिसमें आरपीएफ के जवान और अधिकारी पूरे जोश के साथ शामिल हुए। रैली अलादही मार्केट, बस रूट, चिल्ड्रेन पार्क, फतेहपुर, सिमजोरी, डीवी ब्वॉयज, अशोका एवेन्यू, पेट्रोल पंप से होते हुए जीएम कार्यालय के गेट से गुज़रा। रैली चिल्ड्रेन पार्क से होते हुए वापस एडब्ल्यू./सीओवाई पर समाप्त हुई।रैली में कई सब-इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।...