औरंगाबाद, अगस्त 12 -- आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत 2 अगस्त से 15 अगस्त तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। मंगलवार को रामलखन सिंह यादव कॉलेज, औरंगाबाद से तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर धर्मशाला, अदरी नदी किनारे स्थित सूर्य मंदिर, शाहपुर होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर इसमें भाग लिया। रैली के दौरान मेरा तिरंगा-मेरा अभिमान, भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा जैसे नारों की गूंज रही। प्राचार्य डॉ. विजय रजक ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गर्व का प्रतीक है। बरसर डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है तथा समाज में जागरूकता का प्रसार होता है। प्रधान सहायक कार्तिकेय तिवारी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.