गोड्डा, अगस्त 13 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित डी.ए. वी०पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाने के लिए प्राचार्य एवं अध्यापकों की निगरानी में भव्य रैली निकाली गई। छात्रों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां एवं तिरंगा ध्वज शोभा बढ़ा रहे थे तथा तिरंगा हमारी शान है' के नारे से दिशाएं गूंज रहे थे।स्कूल के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने बताया कि सी.बी.एस.ई. के निर्देशानुसार नगरवासियों में राष्ट्र के प्रति दायित्वों के निर्वहन का भाव संचारित करने के लिए यह रैली निकाली गयी। आर. के.डे, संजय सिन्हा, शिवनाथ यादव, आशिष मिश्र, दयामय खान आदि शिक्षको ने इस रैली को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। प्रतिकूल मौसम में भी छात्रों का उत्साह देखते बन रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की...