पीलीभीत, अगस्त 7 -- स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम चरण में रामलुभाई साहनी राजकीय महाविद्यालय में विशेष गतिविधियां आयोजित की गई। छात्राओं ने महाविद्यालय की दीवारों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाकर सुसज्जति किया। चित्रकला, कोलाज, वॉल पेंटिंग तथा रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गई। छात्राओं विशाखा, आयुषी, रिया, पिंकी ने तिरंगे के तीनों रंगों केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह गतिविधि न केवल छात्राओं की रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनी। बल्कि उनमें देश प्रेम की भावना को भी प्रबल किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तिरंगे से प्रेरित यह कला सज्जा न केवल दीवारों को रंगीन बनाती है। बल्कि हमारे मन म...