रांची, अगस्त 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर गुरुवार को कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मंडल प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान चलेगा और तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि यह देश के लिए हमारे त्याग, समर्पण और निष्ठा का जीवंत प्रतीक है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा फहराने का कार्यक्रम नहीं, यह राष्ट्रभक्ति को जन-जन के हृदय तक पहुंचानेवाला जन आंदोलन है। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान ने देशवासियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.