नैनीताल, अगस्त 8 -- गरमपानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को गरमपानी भाजपा मंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने की। बैठक में गरमपानी बाजार से लेकर खैरना टीआरसी बाजार तक तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शक्ति केंद्रों के संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में नरेंद्र बिष्ट, बसंत गोस्वामी, उमेश बर्गली, विनोद जलाल, सुरेंद्र बोहरा, दीवान जलाल, कमल नेगी, आनंद सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह नेगी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.