गिरडीह, अगस्त 7 -- गिरिडीह। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर जिला भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके निमित मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। कार्यशाला को लेकर जिले के विभिन्न मंडलों में प्रभारियों का मनोनयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल स्तर पर सात एवं आठ अगस्त को कार्यशाला का आयोजन होगा। जिसमें तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर जिले के 34 मंडलों में मंडल प्रभारी बनाये गये हैं। मंडल प्रभारी संबंधित मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की रुपरेखा तैयार करेंगे। दुबे ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है...