जमशेदपुर, अगस्त 14 -- जमशेदपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के बिष्टूपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बाइक रैली रानी कुदर से निकल कर राम मंदिर, मेन रोड, गोपाल मैदान तक आई। इसके पश्चाशैल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल चले और उक्त सभी इलाके के लोगों के घरों में जाकर तिरंगा वितरण किया गया। लगभग 200 झंडे बांटे गए। शैल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हम लोग इसे सफल बनाने के लिए तन, मन से जुटे रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.