कौशाम्बी, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में तिरंगा रैली के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम किया गया। इस दौरान मुख्यालय मंझनपुर में सरकारी कर्मचारियों तो गांव-गांव विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर जिलेवासियों को राष्ट्रभक्ति व तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया। देश के प्रधानमंत्री ने स्वाधीनता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया गया है। इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के तहत मुख्यालय मंझनपुर के सरकारी कार्यालयों द्वारा तिरंगा रैली निकालकर शहर के चौराहों पर लोगों को जागरूक किया गया तो नगर पालिका मंझनपुर के कर्मचारियों ने शहर के गलियों में घूमकर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने व देशभक्ति का संदेश दिया। इसी तरह गांवों व जिले के अन्य कस्बों में तिरंगा यात्रा निकालकर...