भभुआ, अप्रैल 27 -- पेज चार की खबर हर घर तक कांग्रेस का झंडा पहुंचाने का अभियान शुरू युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने काग्रेंस कार्यालय में दी जानकारी भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिनव सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता कर 'हर घर झंडा अभियान' की जानकारी दी। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुचित कुमार पांडेय ने की। अभिनव सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले के हर गांव और हर घर में कांग्रेस का झंडा लगाने का व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस के विचारों और संगठन को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर न सिर्फ झंडा लगाएंगे, बल्कि लोगों से सीधा संवाद कर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं के बारे में भी जाग...