गया, मई 28 -- शहर में कांग्रेस की ओर से हर घर कांग्रेस झंडा अभियान चलाया गया। जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव डॉ. देविका सरयार मिश्र के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. गगन कुमार मिश्र भी मौजूद रहे। गया टाऊन विधानसभा क्षेत्र के ढोलकिया गली, स्वराजपुरी रोड, पंचायती अखाड़ा, किरानीघाट और बैरागी में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया गया। डॉ. देविका सरयार ने महिलाओं को माई बहिन मान योजना की भी जानकारी दी। लगभग 100 से ज्यादा घरों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया गया। डॉ. गगन ने बताया कि डॉ. देविका के नेतृत्व में शहर में 5000 झंडा लगाने की तैयारी है। इसके साथ हर महिला को माई बहिन मान योजना से जोड़ा जाएगा और इस विधानसभा सीट को जिताने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राजीव सिंह उर्फ लब्बी भी साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.