आरा, मई 3 -- आरा। हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान के तहत आरा विधानसभा क्षेत्र के अलीपुर सहित विभिन्न गांवों में शनिवार को जनसंपर्क कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम आरा प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र कुमार सिंह (मुखिया जी) के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच लोगों से संपर्क स्थापित किया और विभिन्न घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराया। कार्यक्रम में विशेष रूप से कार्यक्रम प्रभारी सह प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य राहुल गांधी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता को जागरूक करना है। लाल बिहारी यादव, केशव प्रसाद सिंह,...