एटा, अक्टूबर 22 -- महिलाओं ने घर के आंगन में गाय के गोबर से बनाई गोवर्धन महाराज की सुंदर आकृतियों की विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करने के साथ भगवान श्रीकृष्ण और इंद्रदेव से परिवार में सुख और समृद्धि के की कामनाएं की। शहर के प्रसिद्ध प्राचीन कैलाश मंदिर समेत पुरानी बस्ती के मंदिरों में हवन पूजन के बाद अन्नकूट भंडारे का आयोजन हुआ। गोवर्धन पूजन से पहले महिलाओं ने घरों के आंगन और द्वार पर गोवर्धन महाराज की गाय के गोबर से मनोहारी आकृतियां बनाई। उसके बाद खील-खिलौने, बताशों और मिष्ठान से भोग लगाकर विधान पूर्वक पूजन कर दीप मालाए जलाई। शाम को अन्नूकूट एवं मिष्ठान से गोवर्धन महाराज की भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मोहल्ला शिवगंज में मनोहारी गोवर्धन महाराज बनाए। दूसरी ओर शहर के घंटाघर स्थित स्वर्णकार मंदिर, पुरानी बस्ती स्थित वैश्य बारहसैनी...