लखनऊ, जनवरी 13 -- - मनरेगा की जगह लाई गई नई योजना का लाभ घर-घर बताएगी भाजपा, कार्यशाला में दिया गया प्रशिक्षण - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, दोनों उप मुख्यमंत्रियों और संगठन महामंत्री ने दिए निर्देश लखनऊ, विशेष संवाददाता। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी जी-राम-जी) योजना के प्रचार-प्रसार और विपक्ष के आरापों की काट के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। तय किया गया है कि हर ग्राम सभाओं से वीबी जी-राम-जी के समर्थन में प्रस्ताव पास करवाया जाएगा। इस प्रस्ताव का समर्थन हर घर से लिया जाएगा। इस तरह से भाजपा जनता को ही योजना के समर्थन में खड़ा करके विपक्ष को इस मुद्दे पर खाली हाथ रखना चाहती है। प्रदेश की कार्यशाला के बाद जिला कार्यशालाओं में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। यह फैसला मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठा...