भभुआ, मई 2 -- उजारी सिकठी, जलालपुर, झेंगई डिहरा, कोरी, मधुपुर में लगी चौपाल पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, अभियान के उद्देश्यों की दे रहे है जानकारी (पेज चार) भभुआ, एक प्रतिनिधि। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'हर घर झंडा अभियान' के तहत सदर प्रखंड के उजारी सिकठी, जलालपुर, झेंगई डिहरा, कोरी, मधुपुर गांव में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की चौपाल लगी। इस दौरान नुक्कड़ सभाएं की गईं। घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों व इस अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देकर उनकी इजाजत से उनके घर की छतों व दरवाजों पर कांग्रेस का झंडा लगवाया। इस दौरान ग्रामीणों को पार्टी से जोड़ने का भी कार्य किया गया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित चौपाल व सभा में कहा गया कि कांग्रेस द्वारा जिले के हर गांव और घर में ...