जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। महिला दिवस पर सामाजिक संस्था नमन ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेतृत्व संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने किया, जिसमें नमन परिवार से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भाग लिया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति नमन के प्रयासों की सराहना की और इसे समाज में समानता और समान अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण समाज के हर क्षेत्र में आवश्यक है। यह केवल कानूनी अधिकारों तक सीमित नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान किया गया और स...