रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संस्था की ओर से शनिवार को नगर निगम सभागार में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा रहे। इस दौरान विधायक अरोड़ा ने कहा कि आज देश में हर क्षेत्र में महिलाएं योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहीं महिलाओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की राष्ट्रपति से लेकर सेना एवं कई उच्च पदों पर महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं। कुछ समय पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री को दिल्ली की कमान सौंपी है। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष भी एक महिला हैं, जो यहां के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.