नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं की नई आईजी रिद्धिम अग्रवाल कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं के सभी जिलों के एसएसपी के साथ बैठक की और पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से अपराधों में स्वतः ही कमी आएगी और आमजन का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत होगा। आईजी अग्रवाल ने अपराध नियंत्रण के लिए जिलों में संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कैमरे लगने से अपराधियों पर नजर रखी जा सकेगी और घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी। आईजी ने महिला सशक्तिकरण विभाग के साथ समन्वय बनाकर महिला अपराधों और पॉक्सो एक्ट के मामलों में तेजी से कार्रवाई के निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.