सीतामढ़ी, नवम्बर 6 -- सीतामढ़ी। एनडीए सरकार के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में सौर्य का प्रदर्शन कर रही है। आर्थिक, समाजिक, राजनीतिक व कूटनीति हर क्षेत्र में आगे है। उक्त बातें जनसंवाद सभा में केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में विकास केवल कल्पना थी, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में वह कल्पना अब वास्तविकता बन चुकी है। आज विकास की रफ्तार से विपक्ष घबराया हुआ है। तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप ही लगा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को नई पहचान देने में जुटे है। इससे राज्य आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक स्थिति में खड़ा है। वहीं सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। इस...