औरंगाबाद, अक्टूबर 8 -- औरंगाबाद के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में एनसीसी के नए बैच 2025 के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 3/13 कंपनी बिहार बटालियन, एनसीसी के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। नए कैडेट्स को एनसीसी की संरचना, अनुशासन, राष्ट्र सेवा एवं नेतृत्व विकास की भावना से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रदीप तक्षक रहे। उनके आगमन पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट विवेक कुमार ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं देव सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कर्नल प्रदीप तक्षक ने कहा कि एनसीसी युवाओं को जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के आदर्शों से जोड़ता है। यह केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। कार्यक्रम की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.