रुडकी, मार्च 11 -- सुनहरा क्षेत्र की महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मेयर अनीता देवी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह समेत अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। सुनहरा के एक वेडिंग हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि देश के विकास में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं समाज में हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष, मेयर अनीता देवी, रेलवे बोर्ड की सदस्य पूजा नंदा, महिला मोर्चा की प्रतिभा चौहान, सफाई कर्मी रतनी, कमला, कैलाश, कलादेवी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोमा सैनी ने किया। मौके पर रश्मि चौधरी, कवित...