नई दिल्ली, मई 9 -- पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच गुरुवार को जम्मू और पठानकोट के नजदीकी शहरों में हवाई हमले की चेतावनी के बाद बीच में ही रद्द कर दिया गया। 10.1 ओवर का खेल होने के बाद अचानक मैदान पर ब्लैकआउट हो गया, जिसके बाद खिलाड़ियों और वहां मौजूद फैंस को स्टेडियम से बाहर निकाला गया। सीमा पार बढ़ते तनाव के बीच टूर्नामेंट के जारी रहने पर गंभीर चिंताएं पैदा हो गईं है। यह भी पढ़ें- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बयान, IPL-PSL खेल रहे खिलाड़ियों को कही ये बात पंजाब किंग्स 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बनाकर खेल रही थी, जब अचानक बिजली गुल होने के कारण मैच रोकना पड़ा, शुरू में माना गया कि ऐसा फ्लडलाइट की खराबी के कारण हुआ था। इस स्थिति के बीच, एक चीयरलीडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें माहौल को "बहुत डरावना" बताया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.