गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। भारतीय शिक्षण मंडल, गोरक्ष प्रांत की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. अर्जुन मिश्र ने कहा कि भारत उत्सव प्रधान देश है। हर उत्सव का कोई न कोई महत्व है। इसके साथ कोई ना कोई पौराणिक कथा जुड़ी रहती है। वसंत पंचमी को मां सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। संचालन डॉ रविंद्र नाथ शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में अशोक शुक्ल, डॉ. निरंकार त्रिपाठी, डॉ. अनिल मिश्र व डॉ. आराधना सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...