सहारनपुर, फरवरी 20 -- थाना मंडी क्षेत्र के रामलीला भवन में गुरुवार देर रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली एक युवक को लग गई। जिसके बाद घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल गम में बदल गया। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन कार्यक्रम में मेहमानों की भीड़ थी और डीजे पर संगीत चल रहा था। कुछ युवक मंच के सामने नाच रहे थे। इसी दौरान रोहित उपाध्याय नामक युवक ने कथित तौर पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली वहां मौजूद शिव चरण को जा लगी। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलते ही समारोह में भगदड़ मच गई। परिजन आनन-फानन में शिव चरण को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर ...