सीतामढ़ी, दिसम्बर 6 -- रीगा। थाना क्षेत्र के सिरौली में गुरुवार की रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगने से जख्मी हो गया। जिसे सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार गोली जख्मी युवक करण कुमार जबरे में लगी है। जख्मी के पिता राजकुमार शर्मा ने थाने में आवेदन देकर दो लोगो को आरोपित किया है। जिसमें रमनगरा निवासी विनोद ठाकुर के पुत्र सुधीर कुमार व देवेंद्र राय के पुत्र सुजीत कुमार है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने तत्वरित करवाई करते हुए छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान सुधीर कुमार के रूप में की गयी है। दूसरे आरोपी सुजीत कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...