जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- न्यू केबल कॉलोनी निवासी प्रियांशु (हर्ष) पांडेय को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी के अनुमोदन पर झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय यूथ इंटक अध्यक्ष डॉ. पी श्रीनिवासन की ओर से की गई। नियुक्ति के बाद हर्ष पांडेय ने राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत रेड्डी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप सिंह, झारखंड इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय, वरिष्ठ इंटक नेता आर. डी. चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व यूथ इंटक अध्यक्ष संजय गाबा और यूथ इंटक के अध्यक्ष पी. श्रीनिवासन से दूरभाष पर संपर्क कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी पूरी क्षमता से यूथ इंटक को मजबूत करने का काम करेंगे। वे गुरुवार दोपहर दिल्ली से जमशेदपुर लौट...