कौशाम्बी, मई 11 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी का मंझनपुर तहसील का अभ्यास वर्ग का रविवार को ब्लॉक सभागार में संपन्न हो गया। इस दौरान वर्ग में विभिन्न सत्र चलाए गए। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन में कार्य करने के लिए संगठन की रीति और नीति बताई गई। इस दौरान संगठन का गठन हुआ, जिसमें हर्ष कुमार को मंझनपुर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पूर्व जिला प्रमुख डॉ. प्रबोध श्रीवास्तव, तहसील संयोजक सुशील सोनकर एवं जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने दीप जलाकर वर्ग का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कुल सात सत्र चलाए गए। जिसमें संघ शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अमरजीत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्य पद्धति सत्र को विभाग संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी ने संबोधित किया तो सैद्धांतिक भूमिका सत्र को जिला संगठन मंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.