मेरठ, दिसम्बर 27 -- हस्तिनापुर। नगर स्थित बलिदानी उधम सिंह चौक पर स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शहीद उधम सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता विजय काम्बोज, संचालन चरण सिंह ने किया। मुख्य वक्ता भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला कांड का बदला लेने के लिए जनरल डायर को मौत के घाट उतारने का उद्देश्य बना दिया था। उन्होंने इंग्लैंड में जाकर अपना उद्देश्य पूरा किया। उनका जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा रहा है। सभी ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा साथ ही उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सरदार सर्वजीत टुरना, प्रभु दयाल काम्बोज, दीपक, आयुष, प्रदीप, सुरेंद्र सिंह,, हरीश त्यागी, नरेंद्र, अभिषेक, आलोक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.