मधेपुरा, अगस्त 15 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता। प्रसिद्ध बाबा भोलेनाथ की नगरी सिंहेश्वर स्थित किड्स वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों ने जन्माष्टमी के उत्सव का खूब आनंद उठाया। स्कूल के प्रिंसिपल रूपेश कुमार और निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि श्री कृष्ण ऐसे ईश्वर हैं जो सभी सोलह कलाओं में परिपूर्ण हैं। उन्होंने अपनी बाल लीलाओं से सम्पूर्ण विश्व को रिझाया। उनके विराट रूप ने विश्व को गीता जैसा ग्रंथ दिया। किड्स वर्ल्ड स्कूल में सुबह से गुब्बारे और फूल मालाओं से सजने लगा था। रंग बिरंगी रंगोली सबके मन को मोह रही थी। बच्चे भी राधा और कृष्ण बने थे। नन्हे बालक बाल गोपाल बने थे। पीले परिधान और ऊपर से मोर पंख में बच्चे कृष्ण लग रहे थे। हर किसी का मन बाल गोपाल की ओर आकृष्ट हो रहा था। वहीं राधा रानी भी कम नहीं थी। फूलो...