जौनपुर, जनवरी 5 -- जौनपुर, संवाददाता। सिखों के 10वें और अंतिम गुरु गुरु गोविन्द सिंह का प्रकाशोत्सव रविवार को शहर में रासमंडल स्थित गुरु तेगबहादुर सिंह तपस्थान गुरुद्वारा में मनाया गया। सुबह पांच बजे गुरुद्वारा परिसर में गुरुग्रंथ साहिब का सोहाना स्वागत कार्यक्रम हुआ। गुरुजी की झांकी सजाकर सिख समाज के लोगों ने गुरुद्वारा परिसर में परिक्रमा की। आयोजित लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रकाशोत्सव पर्व मनाने के लिए कई दिनों से गुरुद्वारा में सहज पाठ चल रहा था। रविवार को भोर में गुरुग्रंथ साहिब के सोहाना स्वागत के बाद गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी जीउपाल सिंह ने गुरुवाणी का कीर्तन किया। तत्पश्चात महिलाओं ने कीर्तन किया। 11 बजे मुरादाबाद से आईं रागी जत्था की बीबी सुरिंदर कौर और कमल प्रीत कौर तथा उनकी ट...