बलिया, अक्टूबर 29 -- बलिया, संवाददाता। जिले भर में मंगलवार और बुधवार को सहस्त्राबाहु अर्जुन की जयंती जायसवाल समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया। जायसवाल (सर्व वर्गीय सभा) जिला इकाई की ओर शहर के अग्रवाल धर्मशाला में कुल देवता सहस्त्राबहु अर्जुन की जयंती मनाई गई। समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर पूजन किया। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। जायसवाल (सर्व वर्गीय सभा) सभा की कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें वीरेन्द्र कुमार जायसवाल अध्यक्ष, मनोरंजन जायसवाल उपाध्यक्ष, राजेश जायसवाल महामंत्री व संतोष जायसवाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारों को ईमानदारी से निभाने का वादा किया। अध्यक्षता जयप्रकाश जायसवाल ने किया। बेल्थरारोड हिसं के अनुसार नगर के रामलीला मैदान के निकट स्थ...