हर्षोल्लास के साथ मना हजरत ईमाम हुसैन का जन्मदिन
बरेली, फरवरी 15 -- सेंथल। ईमाम हुसैन अलहैस्सलाम के जन्मदिन पर गुरुवार की सुबह ईमाबाड़ा कलां में मुनव्वर अली जैदी उर्फ आरजू की ओर से महफिल-ए- मीलादे पाक का आयोजन किया गया। जिसमें नबी अहमद उर्फ मच्छन ने अपने साथियों के साथ मीलादखानी की।महफिल को शाही जामा मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना तंजीम हुसैन जैदी ने खिताब करते हुए ईमाम हुसैन के जीवन पर प्रकाश डाल उनके बताए नेकी और सच्चाई के मार्ग पर चलने का आवाहन किया। वहीं शायरों ने अपने अपने अशआर की फुआर से सामईन को देर तक बांधे रखा। इसमें जामिया मिल्लिया के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. ईराक रजा जैदी, अकरम जैदी, डॉ. हसन अब्बास, मुजय्यन अली, जाफर अली आदि थे। उधर, फहीम अख्तर, शहाब रजा, आरजू जैदी आदि ने अपने घरों में नज्र ईमाम हुसैन अलहैस्सलाम दिलाई। जिसमें भारी तादात में लोगों ने पहुंच कर नज्र चखी। शाम को लोगो ने अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.