साहिबगंज, जून 8 -- साहिबगंज। शहर व आसपास क्षेत्रों में शनिवार को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद यानि कुर्बानी मनाई गई है। सबसे पहले अहले सुबह लोग नहा धोकर नए कपड़े पहनकर इद-उल-अजहा की नमाज के लिए इदगाह व मस्जिदों के लिए चल दिये। ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज पढ़ने के बाद लोगो ने अपने-अपने घरों में बकरे की कुर्बानी देकर अल्लाह के हुक्म को पूरा किया है। इधर सिदो-कान्हू स्थित इदगाह में एलसी रोड के जामा मस्जिद के पेशइमाम हाफिज अंजर हुसैन कासमी ने इद-उल अजहा की विशेष नमाज अदा कराई है। पेशइमाम ने इससे पूर्व अपनी तकरीर में कुर्बानी पर कई जानकारी दिए है। उन्होंने तकरीर में कहा कि कुर्बानी हजरज इब्राहीम अलेहिस्स्लाम व इस्माइल अलैहिस्सलाम की याद में दी जाती है। कुर्बानी अल्लाह का हुक्म है। दिल खोलकर कुर्बानी दी। पेशइमाम ने यह भी कहा कि कुर्बानी के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.