संभल, जुलाई 27 -- शहर में हरियाली तीज का त्योहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी अस्पताल में झूले डाले गए। जिसमें महिलाएं व युवतियां सावन के गीत गाते हुई झूलीं। हरियाली तीज पर रविवार को महिलाओं ने घरों में कई तरह के व्यंजन बनाए। मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की। सरकारी अस्पताल में पेड़ों पर दोपहर बाद झूले डाले गए। जहां आसपास मोहल्ले की महिलाएं वृत्तीय सावन के गीत गाते हुए झूलीं। वहीं, बरनवाल महिला शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव सीता रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्वलन सचिन गुप्ता एवं अभिषेक गुप्ता द्वारा किया गया। समिति की अध्यक्ष डॉ. दुर्गा टंडन बरनवाल ने कहा कि तीज का पर्व नई आस्था और आत्म बल का उत्सव है। यह श्रृंगार का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय नारी के आत्मबल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.