सीतापुर, जनवरी 16 -- कसमंडा, संवाददाता। कसमंडा में न्योराजपुर स्थित जगन्नाथ सेवा आश्रम एवम अध्यात्मिक केंद्र प्रांगण में श्री जगन्नाथ मन्दिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगन्नाथ पूरी मंदिर के मुख्य पुजारी श्री सरोज आचार्य जी एवं चिन्मय सतपथी जी के द्वारा सूर्य पूजा, गौ पूजा, नील चक्र पूजा एवम स्थापना , हवन, पुष्पांजलि, महाप्रभु जगन्नाथ जी का एक सौ आठ तुलसी अर्चन एवं 251 प्रकार के व्यंजन को भोग चढ़ाया गया। मन्दिर के क्रार्यक्रम अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि द्वितीय वार्षिकोत्सव में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता गौ सेवा एवं उसके लाभ के बारे में बताया। वहीं सिधौली विधायक मनीष रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने पर्यावरण का महत...