देहरादून, अगस्त 16 -- हर्षिल में खतरा बनती जा रही झील को पंचर करने में बड़ी सफलता मिली है। शनिवार सुबह झील से पानी की निकासी बढ़ने के साथ झील का जल स्तर पर भी घटने लगा है। पिछले तीन दिन से 30 इंजीनियरों की टीम के साथ ही सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान झील से पानी की निकासी बढ़ाने में जुटे हुए थे। झील पंचर होने के साथ ही शनिवार शाम तक झील का दायर भी दो सौ मीटर घटकर एक किमी. रह गया है। साथ ही यहां झील में समा चुके हाईवे को फिर से बनाने की उम्मीदें भी जग गई हैं। पांच अगस्त की आपदा से धराली और हर्षिल में भागीरथी नदी का प्रवाह प्रभावित हो गया था। धराली में भागीरथी नदी का प्रवाह मुखबा गांव के ठीक नीचे हो रहा है, वहीं, हर्षिल में नदी के मुहाने पर बड़े-बड़े पेड़, बोल्डर और मिट्टी-गाद फंसने से यहां झील बनने लगी थी और इसका दायरा 1200 मीटर तक पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.