प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टेउंगा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विद्यालय के निदेशक रंजन सिंह एवं प्रिंसिपल समीना अख्तर ने शुभारंभ किया। निदेशक और प्रिंसिपल ने विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, फनी डांस, जुगलबंदी जैसी मनमोहक प्रस्तुति दी। हर्षित शुक्ल को मिस्टर परफेक्ट और श्रेया शर्मा को मिस परफेक्ट के खिताब से नवाजा गया। उज्ज्वल सिंह, श्रुति मिश्रा,सुब्रा सोमवंशी,हर्षित यादव, दिवाकर शर्मा,अनन्या सिंह को भी खिताब दिया गया। संचालन तृषा, आनंदी गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रकाश चंद्र त्रिपाठी,अखिलेश मिश्र, अविनाश सिंह,सुधा सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी,आनंद सिंह, प्रीति वर्मा,मो.जफर,नौशाद खान,निखिल विश्वकर्मा सर्वेश सिंह,ऋतुराज श्रीवास्...