आगरा, मार्च 5 -- नेशनल बालिका अंडर-23 बास्केटबॉल प्रतियोगिता 18 से 24 मार्च तक गुवाहाटी (असम) में होगी। उत्तर प्रदेश टीम के चयन शिविर में आगरा की हर्षिता व हिमांशी का चयन हुआ है। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरी सिंह यादव ने बताया कि गाजियाबाद के एचआरआईटी कॉलेज में चल रहे कैंप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यूपी टीम में अंतिम रूप से शामिल किया जाएगा। हर्षिता और हिमांशी के चयन पर डॉ. रीनेश मित्तल, जितेंद्र जैन, सचिन दत्त, शैलेंद्र सोनी, राहुल सक्सेना, हैप्पी शर्मा, दीपक कुमार और कुलदीप सिंह ने हर्ष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.