रांची, दिसम्बर 4 -- रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में गुरुवार को एक सम्मान समारोह में स्कूल के पूर्व छात्र हर्षदीप को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। हर्षदीप ने हाल ही में झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रतिष्ठित पद उपसमाहर्ता के रूप में योगदान दिया है। उन्होंने जेपीएससी परीक्षा में 77वीं रैंक हासिल की थी। प्राचार्य विपिन राय ने हर्ष दीप और उनकी माता जी को मंच पर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि हर्ष दीप जैसे पूर्व छात्र हमारे विद्यालय की असली पहचान हैं और उनकी यह सफलता हमारे वर्तमान विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.