धनबाद, मई 13 -- सिंदरी, प्रतिनिधि हर्ल सिंदरी कारखाना परिसर में चहारदीवारी निर्माण करा रहे एमएमजी कंपनी के ठेकेदार अंकुश ग्रोवर ने दस लाख रुपए रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की है। सिंदरी थाना में सोमवार को की गई शिकायत में रोहड़ाबांध केडी कॉलोनी निवासी शुभम सिंह पर दस लाख रुपए रंगदारी मांगने, दो दिनों में पैसा नहीं देने पर कंपनी के मालिक को गोली मारने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को दिए शिकायत में अंकुश ने कहा है कि रोहड़ाबांध केडी कॉलोनी निवासी अरविंद सिंह के पुत्र शुभम सिंह ने चहारदीवारी निर्माण स्थल पहुंचकर उनके लोगों से कहा कि अपने मालिक को खबर कर दो कि दो दिनों के अंदर दस लाख रुपए भेज दे। नहीं तो कंपनी के मालिक मनमोहन ग्रोवर को गोलियों से छलनी कर देंगे। शुभम पहले तो मोबाइल पर धमकी देता था। अब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.