बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत हर्रैया कस्बे के वार्ड नंबर सात हनुमानगढ़ी नगर के जीर्णोद्धार के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई है। इसके विकास के लिए एक करोड़ 31 लाख तीन हजार धन का प्रस्ताव की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही प्रथम किस्त का 40 लाख धन नगर पंचायत को अवमुक्त कर दिया है। मंदिर विकास के लिए वंदन योजना अंतर्गत एक हाल निर्माण, बेंच एवं वाटर कूलर, शेड, स्ट्रीट लाइट, इंटरलाकिंग सड़क, सीसी रोड निर्माण साथ मंदिर रंगरोगन व अन्य मरम्मत कार्य कराकर जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर जीर्णोद्धार के लिए पहली किस्त मिल गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.