सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- सुरसंड। प्रखंड की बनौली पंचायत अंतर्गत हर्री दुलारपुर चौक पर मंगलवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख चंदन कुमार सिंह एवं उप प्रमुख नीलम देवी,सीएचसी प्रभारी डा.रामकिशोर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रमुख प्रतिनिधि किशन कुमार ठाकुर ने किया। उद्घाटन के मौके पर प्रखंड प्रमुख चंदन कुमार सिंह ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित होने के कारण प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लाभ पहुंचाएगा। इसे बनौली पंचायत के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार दिया। उप प्रमुख नीलम देवी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक पहल कर रही है और सुरसंड प्रखंड इसमें अग्रणी भूमि...