बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- बेन, निज संवाददाता। प्रखंड का हरिओमपुर गांव में हरे राम-हरे कृष्ण की जाप से भक्तिमय हो गया। गांव में 24 घंटे के अखंड-कीर्तन का आयोजन किया गया। गांव के लोगों ने फलाहार रखकर कीर्तन में भाग लिया। डॉ. ओमप्रकाश आर्य, जगदीश प्रसाद ने बताया कि आसपास के कई गांवों की भजन मंडली कीर्तन कर रही है। नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सामूहिक भोज में ग्रामीणों ने एक साथ भोजन का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...