गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र की अध्यक्षता में तारामंडल स्थित कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष हरे कृष्ण दूबे व सुनील कुमार सिंह को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों व शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष परिभ्राट चन्द कौशिक ने कुछ पदाधिकारियों के अमर्यादित आचरण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उपाध्यक्ष हरे कृष्ण दूबे व सुनील कुमार सिंह को दोषी मानते हुए छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया। अन्य पदाधिकारियों को चेतावनी दी गई कि संगठन विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...